रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मुरहुलसुदी पंचायत अंतर्गत काशीटांड़ मैदान में प्रखंड स्तरीय एकल विद्यालय खेल प्रतियोगिता का 27 सितंबर को आयोजन किया गया।
खेल प्रतियोगिता में 400 मीटर, 200 मीटर, 100 मीटर दौर, कब्बड्डी, हाई जंप, लॉन्ग जंप के खिलाडियों को शील्ड, कप तथा कॉपी-कलम से पुरस्कृत किया गया। जानकारी के अनुसार प्रखंड के एकल विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे एवं बच्चियों के द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया गया।
मौके में मुख्य अतिथि गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो के पुत्र शशि शेखर एवं आचार्य, आचार्या, आयोजक सुनील कुमार महतो, बिमल कुमार महतो, समाज सेवी उमेश प्रसाद जायसवाल, डॉ जीतलाल महतो, एकल अध्यक्ष राम दास, सचिव अशोक, मुखिया पति मनोज महतो, उप मुखिया नरेश कुमार महतो, फ़णीभूषण महतो आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply