Advertisement

सामाजिक अंकेक्षण के तहत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार में प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जन सुनवाई बी.आर.सी भवन में 4 अक्टूबर को प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी के अध्यक्षता में किया गया।

जानकारी के अनुसार जन सुनवाई में प्रखंड के कुल 10 विद्यालय के सचिव अपने विद्यालय के आय-व्यय से संबधित जानकारी लिखित रूप से दिया। जन सुनवाई में कई खामिया मिला, इसका सुधार करने को कहा गया।

जन सुनवाई में प्रमुख नियोति कुमारी ने कहा कि विद्यालय में विशेषकर मध्याहन् भोजन पर ध्यान देने के साथ-साथ बच्चों को अच्छे ढंग से पढाई हो, इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
जन सुनवाई में प्रखंड के शिक्षा विभाग के तरफ से प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कमरुज्जमा ने सभी सचिव को निर्देश दिया कि जो भी मामला जन सुनवाई मे आया है।

उसे दुरूस्त करने का काम करें, नही तो लापरवाही करने वाले विद्यालय सचिव पर कार्रवाई होना तय है। जन सुनवाई के दौरान आडिटर द्वारा सभी को बारीकी से सुधार करने का सख्त निर्देश दिया गया। इस जन सुनवाई में सीआरपी प्रेम कुमार, सीआरपी कुमारेश कुमार झा, राजाराम महतो, शैलेश लेहरी, दिपक पटेल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *