रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में 11 अक्टूबर को प्रखंड स्तरीय राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन सीडीपीओ पेटरवार चन्दा रानी के देखरेख में सम्पन्न हुआ।
इस दौरान आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा कम चीनी, कम नमक एवं कम तेल से बनाये गए खाद्यय व्यंजनों व हरी साग- सब्जियों का स्टॉल लगाकर रहिवासियों को पोषण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें मडुवा की रोटी, गुंदली का खीर, ज्वार आटे की रोटी, मकई चाट, पकौड़ा, अकुंरित चना मसाला सहित साग- सब्जियों को प्रदर्शनी में सजाए गए।

इस दौरान लगाए गए स्टॉल का अवलोकन अंचलाधिकारी अशोक राम ने किया। उन्होंने कहा कि कम चीनी व कम मशालों के उपयोग के बावजूद पोषण युक्त भोजन का स्वाद ले सकते है। सीडीपीओ चन्दा रानी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण के प्रति महिलाओं व बच्चों में जागरूकता लाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। मौक़े पर रीता देवी, माया देवी, अहिल्या देवी, रजिया प्रवीण, मंजू देवी, आशा देवी, गायत्री देवी सहित प्रखंड की तमाम सेविकाएं मौजूद थी।
![]()













Leave a Reply