Advertisement

पेटरवार के चांपी में प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह उद्यान-प्रदर्शनी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चांपी मैदान में 19 जनवरी को एकदिवसीय किसान मेला सह उद्यान-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोकारो जिला परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी ने अन्य अतिथियों संग संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। मेले में झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के प्रतिनिधि मुकेश कुमार महतो, जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार मुर्मू, माला कुमारी, बीस सूत्री सदस्य गोपिन्द मुर्मू, चांपी मुखिया, पंचायत समिति सदस्या मौजूद रहीं।

किसान मेला के आयोजन में मुख्य रूप से प्रखंड तकनीकी प्रबंधक नवीन कुमार के साथ प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कसमार, गोमिया, नावाडीह, चास, सहायक तकनीकी प्रबंधक चास, नावाडीह, गोमिया आदि उपस्थित थे। यहां कृषि प्रदर्शनी में 17 किस्म के सब्जी, तीन प्रकार के फल, तीन प्रकार की फसल की बोआई, रख रखाव तथा अच्छी उपज की विधि भी किसानों को बताए गये। साथ ही पुरस्कार का वितरण किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *