Advertisement

प्रखंड कार्यान्वयन समिति 20 सूत्री की प्रथम बैठक में कई पदाधिकारी रहे अनुपस्थित

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन में 2 जुलाई को प्रखंड कार्यान्वयन समिति 20 सूत्री की प्रथम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष आदित्य कुमार छोटू ने की।

इस बैठक में 20 सूत्री सदस्य मुकेश कुमार सिंह, दीपक शर्मा, शिवम कुमार सिंह, संजीत चौरसिया, शशिभूषण कुमार सिंह, विमल चौरसिया, दीपक कुशवाहा आदि शामिल हुए।
मौके पर सोनपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी अरोमा मोदी, सोनपुर पंचायती राज पदाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, राजस्व अधिकारी राजकमल, आरडीओ केशव कुमार राय, सीडीपीओ डॉ स्वेता कुमारी, खाद आपूर्ति पदाधिकारी सौम्या सिंह, गोदाम पदाधिकारी ममता कुमारी, स्वछता प्रबंधक खुशीद आलम, मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी नरेश कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक ओमप्रकाश, विद्युत कनीय अभियंता सुरज कुमार, सहकारिता विभाग के नीरज कुमार, आवास पर्यवेक्षक राजेश कुमार उपस्थित थे।

सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। पीएचडी, शिक्षा, कृषि, पशुपालन सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित नहीं हुए, उन्हें अगली बैठक में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई की योजनाओं को पूर्ण रूप से धरातल पर लाकर सही से कार्य करें। अगर किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो वैसे विभाग के कर्मियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी अरोमा मोदी ने की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *