Advertisement

प्रखंड कांग्रेस सचिव की मां का निधन, घुटियाटांड़ कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कांग्रेस के बेरमो प्रखंड सचिव व् फिटवेल रेडीमेड के संचालक फुसरो पुराना बीडीओ ऑफिस रजा नगर निवासी सलीम जावेद मोती की 80 वर्षीय वालीदा (मां) बीबी नूरजहां खातून का एक मई को निधन हो गया। घुटियाटांड़ कब्रिस्तान में उन्हें गणमान्य जनों की उपस्थिति में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

बेरमो प्रखंड कांग्रेस सचिव सलीम जावेद मोती के माँ के निधन पर बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, भाजपा नेता विक्रम पांडेय, समाजसेवी व् फुसरो की प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ उषा सिंह, वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता गिरिजा शंकर पांडेय व महेंद्र कुमार विश्वकर्मा सहित परवेज अख्तर, उत्तम सिंह, छेदी नोनिया, व्यवसायी पिंटू सिंह व अभय सिंह, निवर्तमान पार्षद रश्मि सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *