Advertisement

राकोमयू प्रधान कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नप क्षेत्र के ढोरी पांच नंबर धौड़ा स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन प्रधान कार्यालय में बेरमो प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, संचालन परवेज अख्तर व धन्यवाद ज्ञापन सीसीएल राकोमयू रीजनल अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडेय ने किया।

बैठक के पूर्व में सुबे के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के निधन पर दो मिनट मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में पंयायत, वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने व आगामी 12 अप्रैल को बोकारो में आयोजित जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया।

मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रमोद कुमार सिंह, श्यामल सरकार, महेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, बीरेन्द्र कुमार सिंह, आबिद हुसैन, शिवनंदन चौहान, गणेश मल्लाह, शत्रुध्न सिंह, उत्तम सिंह, श्रीकांत मिश्रा, सलीम जावेद, नारायण शर्मा, सचिन्द्र कुमार सिंह, अशोक अग्रवाल, शरण सिंह राणा, अर्जुन प्रसाद नोनिया, राजेश्वर सिंह, मिथिलेश तिवारी, लक्ष्मण सिंह, धर्मेंद्र गोस्वामी, अजय हरि, सनत कुमार, आदि।

दीपक कुमार, आनंद राम, ललन रवानी, मो. रईश आलम, जयराम सिंह, प्रदीप कुमार महतो, छोटू क्षत्रिय, बिहारी चौहान, नागेन्द्र कुमार, जितेन्द्र नोनिया, श्रीराम चौहान, प्रकाश कुमार, मनिक दिगार, कामोद नोनिया, भास्कर सिंह, संतोष कुमार सिंह, निमाय बाउरी, पवन कुमार राव, लीलु राय, पवन शर्मा, सुमीत तुरी, अजंता सामद, पम्पी सिंह, रेहाना राज, गीता देवी, राधा देवी सहित कई सदस्यगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *