Advertisement

बगोदर के शाश्वत मैरेज हॉल में विश्वकर्मा समाज का प्रखंड सम्मेलन सम्पन्न

बैठक में संगठन की मजबूती पर विस्तार पूर्वक की गई चर्चा

अशोक सिंह/बगोदर (गिरिडीह)। विश्वकर्मा अधिकार रैली को सफल बनाने को लेकर 3 फरवरी को गिरिडीह जिला के हद में बगोदर में विश्वकर्मा समाज का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में विश्वकर्मा समाज की एक जुटता पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।

बगोदर के शाश्वत मैरेज हॉल में आयोजित प्रखंड सम्मेलन में कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व विश्वकर्मा भगवान की फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद राणा ने कहा कि विश्वकर्मा जाति को हमेशा राजनितिक दल अनदेखी करती रही है। इसे अब बर्दास्त नही किया जायेगा।

बगोदर के पुर्व विधायक सह राजद नेता गौतम सागर राणा ने कहा कि आधुनिकता और एआई आर्टीफिशियल तकनिकी के युग में हर हाथ को काम मिल पाना मुश्किल है। ऐसे में कामगार साथियों को जागने की जरूरत है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा की आगामी 18 फरवरी को विश्वकर्मा अधिकार रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें लाखों की संख्या में समाज के गणमान्य जुटेंगे।

उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से सरकार के पास आठ सूत्री मांगों को लेकर अधिकार रैली किया जायेगा। जिसमें मुख्य मांग 17 सितम्बर को सरकारी छुट्टी घोषित किया जाय। आरा मिल के लाईसेंस आवंटन में राणा समाज को आरक्षण दिया जाय। लकड़ी की खरीदी में इस महंगाई के मौके पर सब्सिडी दिया जाय सहित अन्य मांगे शामिल है।

प्रखंड स्तरीय सम्मेलन में विश्वकर्मा समाज के महासचिव देवनाथ राणा, गिरिडीह जिलाध्यक्ष विनोद राणा, अजित शर्मा जबकि  हजारीबाग जिलाध्यक्ष यदु राणा, महिला मोर्चा हजारीबाग जिलाध्यक्ष मनोरमा राणा, हजारीबाग जिला के सचेतक महावीर राणा, गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अध्य्क्ष मुन्ना राणा, गावां प्रखंड अध्यक्ष सुरेश राणा, सुखदेव राणा, नन्दलाल राणा, कैलाश राणा, राजेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, राजेश मिस्त्री, सुजीत शर्मा सहित बडी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *