ठाकुरा गांव मुंडा टोला में खराब जल मीनार की हुई मरम्मती, जलपूर्ति चालू
सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी प्रखंड के दिरीबुरु पंचायत अंतर्गत ठाकुरा गांव बीच टोला में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बगल बना सोलर जल मीनार की मरम्मती प्रखंड प्रमुख द्वारा कराया गया। प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा ने ठाकुरा गांव के मुंडा टोला में जलापूर्ति की सुविधा पूर्व की तरह बहाल करा दी है।
जानकारी के अनुसार सोलर जल मीनार के मरम्मती से ठाकुरा गांव के बीच टोला में 250 परिवार की जलापूर्ति की समस्या हल हो गई है। जानकारी के अनुसार बीच टोला में खराब हुए जल मीनार की सूचना ठाकुरा गांव के मुंडा दामु चाम्पिया से मिलने के उपरांत प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का आकलन कर उसका निराकरण कर दिया।
उसके बावजूद अभी तक जल मीनार खराब पड़ा है। इससे वहां के रहने वाले 250 परिवारों को पीने का पानी लाने के लिए काफी परेशानियों का सामना कर एक किलोमीटर दूर कारो नदी से ला रहे हैं।
ठाकुरा गांव के बीच टोला में खराब जल मीनार की मरम्मती किए जाने पर ग्रामीणों में अपार हर्ष देखा जा रहा है।
मौके पर प्रखंड प्रमुख गिलुवा ने बताया कि क्षेत्र के विकास व जन समस्या के निराकरण हेतु उनका प्रयास शुरू से ही लगातार बना रहा है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की समस्या को हल करने हेतु उनका दौरा ग्रामीणों के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी समाज सेवा व ग्रामीणों की समस्या को हल करने के लिए उनका प्रयास बढ़-चढ़कर बना रहेगा।
उनके लिए समाज सेवा व ग्रामीणों के उत्थान से बढ़कर कुछ भी नहीं है। उक्त अवसर पर संयुक्त रूप से एकजुट हो ग्रामीणों ने अथक मेहनत व सार्थक पहल के लिए प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा को साधुवाद किया है।
मौके पर ठाकुरा गांव के मुंडा दामु चाम्पिया, वार्ड सदस्य राजेश चाम्पिया, मदन चाम्पिया, बबलू चाम्पिया, प्रशांत चाम्पिया, विरेनवती चाम्पिया, सोमवारी चाम्पिया, सीता चाम्पिया, गीता चाम्पिया, जानो चाम्पिया, सावित्री चाम्पिया, बिरजू चाम्पिया सहित अन्य मौजूद थे।
जनहित में ग्रामीणों के लिए प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुआ के द्वारा उठाए गए कदम की नोवामुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांडों ने तहे दिल से सराहना की है।
![]()












Leave a Reply