Advertisement

भ्रष्टाचार के खात्मे को लेकर प्रखंड प्रमुख ने की अन्ना हजारे से मुलाकात

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी एक कार्यक्रम में भाग लेने महाराष्ट्र गयी थी। इस दौरान प्रखंड प्रमुख रालेगण सिद्धि जाकर अन्ना हजारे से आशीर्वाद प्राप्त की। भ्रष्टाचार कैसे खत्म होगा इस पर अन्ना हजारे ने उन्हें गुरु मंत्र दिया।

इस अवसर पर प्रमुख नियोती कुमारी ने अन्ना हजारे को आश्वासत करते हुए कहा कि ईमानदारी के रास्ते पे चलकर भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाएँगे।

बराई पंचायत में मेरी माटी मेरा देश के तहत कार्यक्रम आयोजित

एक अन्य जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के दिशा निर्देश पर मेरी माटी मेरा देश के तहत 27 सितंबर को कसमार प्रखंड के हद में बराई पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बराई पंचायत के मुखियाअनीता देवी के नेतृत्व में गांव का भ्रमण कर मिट्टी और चावल संग्रह किया गया। घर-घर जाकर देश के बारे में सही जानकारी दिया गया। मौके पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय बराई कला के छात्र-छात्राओं ने भी मेरी माटी मेरा देश के तहत संकल्प लिया।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य दिलीप कुमार महतो, रोजगार सेवक भीम कुमार, पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, जल सहिया, सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *