Advertisement

पुणे में आयोजित एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख आमंत्रित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम में बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी को आमंत्रित किया गया है।

जानकारी के अनुसार पंचायत समिति प्रमुख के यशदा पुणे में एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम में कुल 39 प्रमुखगणों को भाग लेने हेतु नामित किया गया है। इसके लिए प्रतिभागियों के लिए यात्रा टिकट विभाग द्वारा आरक्षित किया गया है, जो राँची से पुणे आने-जाने के लिए है। जिसमे बोकारो जिले के कसमार प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी को भी चुना गया है। इसको लेकर कसमार प्रखंड में खुशी की लहर है।

इस संबंध में प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी ने 2 सितंबर को एक भेंट में बताया कि बहुत ही गर्व की बात है कि बोकारो जिले से कसमार को चुना गया गया है। इसके लिए मैं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को साधुवाद देती हूँ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *