Advertisement

प्रखंड प्रशासन ने अंगवाली आदि में रामनवमी की तैयारी का लिया जायजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आगामी 6 अप्रैल को आयोजित होनेवाले श्रीरामनवमी त्योहार के तैयारी को लेकर 4 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड प्रशासन द्वारा अंगवाली आदि में रामनवमी की तैयारी का जायजा लिया गया।

जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल के अपराह्न पेटरवार प्रखंड सह अंचल के सीओ अशोक कुमार राम, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा सदल बल प्रखंड के हद में अंगवाली, चलकरी, पिछरी आदि ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। हरेक जगह पंचायत प्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिलकर महबिरी झंडा सह रामनवमी का जुलूस के रूट का भी जायजा लिया लिया गया। चलकरी में ईद मिलन समारोह एवं पिछरी में बासंती दुर्गा पूजा का भी जायजा लिया गया।

इस अवसर पर अंगवाली में पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, भाजपा अंगवाली मण्डल अध्यक्ष सचिन मिश्रा, लाइसेंस धारी अभय मिश्रा, चलकरी में पंचायत के मुखिया अक्लेश्वर ठाकुर, उप मुखिया संजय मंडल, पिछरी में बजरंगी मिश्रा, गणेश मिश्रा, पंकज मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *