अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए घटक दल के भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह के इस बार हौसले बुलंद है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनको जीत का जनता से आशीर्वाद दिलवाया है। वहीं भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने इनकी जीत के लिए चुनावी सभा व रोड शो कर मतदाताओं को संदेश देने का काम किया कि इस बार एनडीए में सब कुछ ठीक-ठाक है।
मतदान करीब आते – आते यह भी स्पष्ट हो गया कि बीजेपी में टिकट के दावेदारों में रेस में चल रहे बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह, प्रदेश नेता हेम नारायण सिंह, ओम कुमार सिंह का भी भाजपा के घोषित प्रत्याशी विनय कुमार सिंह का साथ मिल गया है। जनसुराज से जुड़े कई पुराने भाजपा नेता भी धीरे – धीरे नरम पड़ गए हैं। जन सुराज को इससे धक्का लगना लाजिमी है।
सोनपुर के गंगाजल में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की चुनावी सभा में बीते 31 अक्टूबर को जनसुराज पार्टी के संस्थापक रहे नेता भोला सिंह भी पुनः भाजपा से जुड़ गए।
एनडीए समर्थित बीजेपी प्रत्याशी विनय कुमार सिंह एवं उनके एनडीए के सहयोगियों का सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मतदाताओं से संपर्क के दौरान एक ही अनुरोध सबसे ज्यादा प्रभावित कर रहा है कि आइए, मिलकर सोनपुर में कमल खिलाएं।
विकास की यात्रा को और आगे बढ़ाएं। चाहे सोनपुर प्रखंड का कल्याणपुर पंचायत हो या शिकारपुर पंचायत अथवा दुधैला, रसूलपुर, डुमरी बुजुर्ग, सोनपुर का गोविंदचक या सबलपुर के सभी चार पंचायत के अलावा सोनपुर नगर परिषद् के सभी वार्ड -सभी जगह विकास, सुशासन और जनकल्याण की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए के पक्ष में वोट देने की अपील की जा रही है।
![]()













Leave a Reply