प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा आगामी 17 फरवरी से आरंभ होने वाली है। इसे ध्यान में रखते हुए 7 फरवरी को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट डीएवी पब्लिक स्कूल में आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में हवन के पश्चात आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह शामिल हुए।
कार्यक्रम के आरंभ में बच्चों ने मुख्य अतिथि का तिलक लगाकर स्वागत किया एवं प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने मुख्य अतिथि को पुष्प-गुच्छ, शाल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आरंभ में संस्कृत शिक्षक द्रविण कुमार कर के सानिध्य में मुख्य अतिथि, प्राचार्या, शिक्षक एवं कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के परीक्षार्थी उत्साह पूर्वक वैदिक हवन में शामिल हुए। हवनोपरांत मुख्य अतिथि ने छात्रों को परीक्षा पूर्व शुभकामना एवं बधाई देते हुए कहा कि सफलता प्राप्ति के लिए अनुशासन, आत्मविश्वास एवं ईमानदारी पूर्वक पठन-पाठन कार्य करना ज़रुरी है। इसलिए सभी बच्चे अपने कर्तव्यों का उचित निर्वहन करते हुए सफलता प्राप्त कर अपना व विद्यालय परिवार का नाम रोशन करें।

विद्यालय की प्राचार्या ने भी बच्चों को परीक्षा की शुभकामना एवं बधाईयाँ देते हुए बेहतर तैयारी व् आत्मविश्वास बनाएँ रखने की बात कही। साथ ही बच्चों को स्मृति चिह्न भी प्रदान की। कार्यक्रम का आयोजन सीसीए प्रमुख लक्ष्मी गुप्ता, असगर अली एवं खेल शिक्षक सूरज कुमार के निर्देशन में तथा संचालन अंग्रेज़ी शिक्षक संदीप कुमार द्वारा किया गया।
![]()













Leave a Reply