सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी प्रखंड के गुवासाई गांव स्थित सुशील पूर्ति के घर के सामने कांग्रेस युवा मोर्चा द्वारा 6 जनवरी को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर कोड़ा समर्थकों द्वारा केक काटकर गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कांग्रेस युवा मोर्चा प. सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी के सहयोग से किया गया। मौके पर सभी बच्चों के बीच जन्मदिन का केक काटकर बच्चों को खिलाया गया।

उसके बाद गरीबों को ठंड से बचने के लिए कुरैशी ने अपने हाथों से कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर मनीष वर्मा, प्रवीण नाग, विजय कुमार दास सहित दर्जनों समर्थक व् गणमान्य रहिवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply