एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो शहर का हृदय स्थल सिटी सेंटर के हर्षवर्धन प्लाजा के समीप 30 नवंबर को क्षेत्र के समाजसेवियों एवं स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों द्वारा जरूरतमंद गरीबों के बीच कंबल एवं बिस्कुट पैकेट का वितरण किया गया।
बताया गया कि यहां कंबल वितरण कार्यक्रम विगत 3 वर्षों से किया जा रहा है। बताया गया कि क्षेत्र के समाजसेवी, व्यापारी तथा स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष शुरुआती ठंड में लगभग 100 से 150 कंबल गरीब असहाय के बीच वितरण किया जाता है।

यहां जरूरतमंद गरीबों के बीच कंबल वितरण कर रहे दुकानदारों ने बताया की यहां प्रत्येक शनिवार को आसपास के सैकड़ो गरीब आते हैं। जिन्हें जैसी सुविधा होती है वे उस तरह से उन गरीबों की मदद करते हैं। इस दौरान यह सोंचा गया कि गरीबों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल का वितरण किया जाए। इसे लेकर सभी ने मिलकर कंबल और खाने के लिए दो पैकेट बिस्किट प्रत्येक गरीब जन के बीच वितरित किया जा रहा है। कहा गया कि यह काम वे सभी अपनी खुशी एवं स्वेच्छा से करते हैं।
बताया गया कि कंबल वितरण की शुरुआत कुल सात जनों ने मिलकर शुरु किए थे। कंबल वितरण विगत 3 वर्षों से करते आ रहे हैं। मौके पर समाजसेवी व् व्यवसायी रवि कुमार (दुर्गा खाजा भंडार), ए के सिंह, मदन सिंह, बिनोद, पन्नालाल गुप्ता, सिन्धु, सुनील आदि कंबल वितरण में सहयोग कर रहे थे।
![]()













Leave a Reply