Advertisement

बढ़ती ठंड तथा शीत लहरी को देखते हुए कंबल का वितरण


उपायुक्त ने सभी प्रखंड तथा वार्ड में जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण का दिया आदेश
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बढ़ती ठंड तथा शीत लहरी के प्रकोप को देखते हुए बोकारो जिला उपायुक्त राजेश सिंह (Bokaro district deputy commissioner Rajesh singh) ने बोकारो जिला के शहरी एवं ग्रमीण क्षेत्रों में कंबल वितरण का आदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। विदित हो कि विभागीय निर्देश के आलोक में बोकारो जिला के शहरी, ग्रमीण, नगर निगम तथा नगर परिषद क्षेत्रों में कुल 42400 कंबलों का वितरण किया जाना है। सभी प्रखंडों तथा वार्ड क्षेत्र के गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले जरुरतमंदो, वंचितों, दिव्यांगजनों, भिक्षुको के मध्य अविलंब वितरण का आदेश उपायुक्त स्तर से संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है।
उपायुक्त ने कंबल वितरण के साथ-साथ चौक चौराहे एवं रैन बसेरा में गरीब तथा फुटपाथ पर सोने वाले लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश पदाधिकारियों की दिया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को वैसे जगहों को चिन्हित करते हुए वहां अलाव की व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिया जहां गरीब लोग रात में आश्रय लेते हैं। साथ ही पदाधिकारियों को सभी बस पड़ाव, चौक चौराहे, यात्री पड़ाव तथा मंदिरों के आसपास अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा जहां गरीब आश्रय लेते हैं।
उपायुक्त के आदेश के बाद 20 दिसंबर को जिले के विभिन्न वार्डों तथा पंचायतों में पदाधिकारियों द्वारा कंबल वितरण कार्य आरंभ कर दिया गया। चास प्रखंड समेत बोकारो जिला के अन्य प्रखंडों यथा कसमार, बेरमो आदि में कंबल वितरण का कार्य गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच पदाधिकारियों द्वारा तेजी से किया जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी चास संजय शांडिल द्वारा चास प्रखंड के कई पंचायतों का दौरा कर जरूरतमंद असहाय तथा विकलांग लोगों को ठंड से बचाव हेतु कंबल प्रदान किया गया। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी कसमार राजीव कुमार द्वारा बगदा पंचायत समेत अन्य पंचायतों में जरूरतमंद गरीब तथा विकलांग लाभुकों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम के माध्यम से कंबल बांटे गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *