Advertisement

जिला तैलिक साहू सभा द्वारा पीरटांड़ प्रखंड में कंबल वितरण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा जिला के हद में पीरटांड़ प्रखंड के सुदूर ग्राम खंभरबाद और पालगंज में 300 से अधिक लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

विदित हो क, प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा जिला के विभिन्न प्रखंडों में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाता है।

जानकारी देते हुए गिरिडीह जिलाध्यक्ष बाल गोविंद साहू ने कहा कि हमारा समाज प्रत्येक वर्ष जरूरतमंद लोगों के बीच ठंड के मौसम में कंबल का वितरण करती है। इस वर्ष भी हम लोग जिला के 7 प्रखंडों के 50 पंचायतों में कंबल वितरण का कार्यक्रम रखे हैं।

इसके साथ साथ हमारा समाज मानव सेवा के कई कार्यक्रम जैसे रक्तदान शिविर, फूड पैकेट का वितरण, खाद्य सामग्रियों का वितरण आदि का कार्यक्रम करती है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उमा चरण प्रसाद साहू ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इसलिए सभी को मानव सेवा करना चाहिए।

महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि हमारा समाज कंबल वितरण के साथ-साथ कई सामाजिक कार्य करती है। उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि हमारा समाज सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए आज का यह कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। उपाध्यक्ष हरगौरी साहू ने कहा कि हमारा समाज मानव सेवा के कार्य में हमेशा अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम में जिला युवा अध्यक्ष मनोज साहू, पीरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष सुरेश साहू, प्रखंड सचिव टुनटुन साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्याम साव, नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश साहा, नगर सचिव मनीष गुप्ता, सुमित रंजन, सिंटू कुमार साहू, मुखिया प्रतिनिधि बिरजू साहू, आदि।

पालगंज मुखिया शशि बाला देवी, उप मुखिया मनोहर साहू, विष्णु कुमार साहू, खरपोका पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रिंकी देवी सहित साहू समाज के कई पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *