भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता द्वारा कंबल वितरण

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची से 15 दिसंबर को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो कोयलांचल चलकर आये भाजपा किसान मोर्चा (BJP kishan morcha) के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार सिंह ने फुसरो शास्त्री नगर स्थित स्वच्छता प्रभारी दिनेश सिंह के आवासीय कार्यालय में ठंड को देखते हुए गरीब -असहाय व जरूरतमंदों के बीच 25 कंबल और हसुआ आदि का वितरण किया।

इस अवसर पर मोर्चा के प्रवक्ता सिंह ने कहा कि वे लगातार कई वर्षों से गरीब-असहाय लोगों के बीच जाकर सेवा और सहयोग करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को सहयोग एवं लाभ पहुंचाना की मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य है।

बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि जीवन में एक दूसरे का सहयोग व मदद करना जरूरी है। महिला नेत्री ने कहा कि समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य समेत संपूर्ण विकास कार्य करना है। मौके पर फुसरो मंडल स्वच्छता प्रभारी दिनेश सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक गिरी सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

 226 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *