Advertisement

मांडू विधायक के सौजन्य से गरीब असहायों के बीच कंबल वितरण

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnu garh block) के हद में जोबर पंचायत भवन में 22 जनवरी को मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल के सौजन्य से गरीब, असहाय, दिवांग, बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण (Distribution of blanket) किया गया। जोबर पंचायत के मुखिया मुनीलाल महतो ने यहां सौ लोगों के बीच कंबल वितरण किया।

मौके पर मुखिया ने कहा कि अगले कुछ दिनों से मौसम की हालात काफी खराब चल रही है, जिसे ठंडी और शीतलहरि हवाएं कोहारम मचा रही है। मौसम विभाग ने वर्षा होने का अलर्ट जारी की है, जिससे हम लोगों को ठंड से बचे रहने के लिए मोटे कपड़े और अलाव की अति आवश्यकता है। आप ठंड से बचे यही हम सभी की इच्छा है।

इस अवसर पर मुख्य रुप से जोबर पंचायत (Jobar Panchayat) के उप मुखिया प्रतिनिधि टहल महतो, दुलारचंद महतो उर्फ कैलाश महतो, जानकी महतो, मनोहर महतो, नागेश्वर महतो, पोखलाल महतो, मिथिलेश कुमार, सभी वार्ड सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *