Advertisement

न्यायायिक पदाधिकारियों द्वारा गरीबों के बीच कंबल वितरण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झालसा रांची एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार के निर्देश पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा बीते 15 जनवरी की देर संध्या गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम विशाल गौरव और अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल द्वारा बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित रैन बसेरा में कंबल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर रैन बसेरा के रहिवासियों ने कंबल पाकर काफी राहत पाई। रहिवासियों ने बताया कि ठंड के दिनों में अभी शीतलहरी का प्रकोप चल रहा है। कहा कि कंबल पाने के बाद उन्हें ठंड से काफी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर एसीजेएम विशाल गौरव ने बताया की झालसा एवं जिला जज के निर्देश अनुसार जरूरतमंदों के बीच ठंड के मौसम में कंबल का वितरण किया जा रहा है, ताकि जरूरत मंदो को ठंड से राहत मिले।

एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने कहा कि नालसा, झालसा एवं प्रधान जिला जज बोकारो के निर्देशानुसार प्रति वर्ष ठंड के मौसम में जरूरतमंदो के बीच चंबल का वितरण किया जाता है। जिससे ठंड के मौसम में गरीब जरूरतमंदो राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि अभी लगातार उनके द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *