Advertisement

कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कड़ाके की ठंड को देखते हुए बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर महावीर चौक एवं घासी टोला में सामाजिक सरोकार के तहत जरूरतमंद रहिवासियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह वितरण विकासशील प्रतिमा देवी द्वारा 6 जनवरी को किया गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रतिनिधि तुलसीदास जायसवाल, निवर्तमान प्रखंड उपाध्यक्ष अनीश जायसवाल (पिंटू), बिंदेश्वरी जायसवाल, बबलू जायसवाल, अजीत जायसवाल, युनुस अंसारी, शांति देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

कंबल वितरण के दौरान विकासशील महिला प्रतिमा देवी ने कहा कि वोट की राजनीति से ऊपर उठकर ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी का सामाजिक कर्तव्य है। कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। स्थानीय रहिवासियों ने उनके इस नेक पहल की सराहना करते हुए इसे सराहनीय सामाजिक कार्य बताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *