Advertisement

न्यायायिक पदाधिकारी द्वारा जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में 28 जनवरी को न्यायिक पदाधिकारी के द्वारा जरूरतमंद और असहाय जनों के बीच ठंड के मौसम में कंबल वितरण किया गया।

इस बारे में जानकारी देते हुए अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने बताया कि झालसा और प्रधान जिला जज बोकारो के निर्देश पर बेरमो अनुमंडल के सभी प्रखंड में कंबल का वितरण जरूरतमंदो के बीच किया गया।

इसी क्रम में 28 जनवरी को जिला जज प्रथम अनिल कुमार, कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय, जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, जिला जज तृतीय फहीम किरमानी, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, सब जज द्वितीय राजेश रंजन कुमार और मुंसिफ शिवराज मिश्रा के द्वारा जरूरतमंद महिला एवं पुरुष के बीच कंबल वितरण किया गया।

बताया गया कि कंबल वितरण के बाद सभी महिला और पुरुष काफी प्रसन्न थे। जरूरतमंदो ने बताया कि इस कपकपाती ठंड में हमे रात में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब हम कंबल पाकर अपनी परेशानी से बच सकते हैं। कंबल पाने वालों में शांति देवी, उर्मिला देवी, सुमन देवी, गोपाल प्रजापति, सुमित्रा देवी, गणेश करमाली सहित करीब 25 महिला एवं पुरुष शामिल थे। कंबल वितरण के समय दीपक कुमार गुप्ता, सुजय आनंद, कृष्णा रजक, उपासी कुमारी, वीणा देवी, अतिशय कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *