Advertisement

गॉड ग्रेस द्वारा जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। क्रिसमस के पावन पर्व के सुअवसर पर 19 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में सरहचिया पंचायत में गॉड ग्रेस चर्च कथारा क्षेत्र के द्वारा कंबल वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार सरहचिया पंचायत के तेनुघाट शिविर क्रमांक दो के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में जरूरतमंद विकलांग, लाचार, गरीब मजदूरों के बीच 20 कंबल का वितरण किया गया। गॉड ग्रेस चर्च के पास्टर पॉल करनन के सौजन्य से कंबल वितरण किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय रहिवासी पंच राम, रवि कुमार, आनंद राम, छोटू कुमार, सोमन, गॉड ग्रेस चर्च के सिस्टर लोलोरी, करुणा, कुमकुम आदि मौजूद थे। उक्त कंबल वितरण की अगुवाई सीमोन राज द्वारा किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *