प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में 27 दिसंबर को गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा एवं नव नियुक्त झारखंड प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों द्वारा तेनुघाट डैम के आसपास रहनेवाले लगभग पचास बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया। इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड में लगभग 60 से 70 वर्ष के बुजुर्गों के बीच उक्त कंबल का वितरण किया गया।

बताया जाता है कि नव नियुक्त झारखंड प्रशासनिक सेवा के चालीस प्रशिक्षु अधिकारी फील्ड विजित के लिए तेनुघाट आए थे। इस मौके पर गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो, तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय, प्रीतम यादव, गंगा तुरी, दीपक गुप्ता सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply