Advertisement

मानवी महिला समिति द्वारा माहेर महिलाओं एवं बच्चों के बीच कम्बल वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र में अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा विमला प्रसाद के मार्गदर्शन एवं क्षेत्र में सक्रिय मानवी महिला समिति कथारा की अध्यक्षा उन्नति दातार द्वारा 29 दिसंबर को मानवी महिला समिति माहेर संस्था में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंबल का वितरण किया गया।

माहेर नामक संस्था गोमियां प्रखंड के हद में कस्वागढ़ में स्थित है। जहां अनाथ बच्चे व विक्षिप्त महिलाओ का देखभाल संस्था द्वारा की जाती है। मानवी महिला समिति द्वारा अपने सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यो के अंतर्गत माहेर संस्था में रहने वाली विक्षिप्त महिलाओं एवं अनाथ बच्चों से भेंट किया गया। संस्था के आवश्यकता अनुसार 25 कम्बल दिया गया।

इस अवसर पर मानवी महिला समिति की सीमा गुप्ता, बबिता पैंकरा, प्रनिता साहु, शिखा सिन्हा, राम, रिंकी सिंह आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक कार्यालय के उप प्रबंधक सीएसआर चन्दन कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन माहेर के इंचार्ज राजेश कुजूर द्वारा किया गया।

अंततः कार्यक्रम में माहेर के अधिकारियों एवं वहाँ रहने वाले महिलाओं एवं बच्चों द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए मानवी महिला समिति के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ हीं भविष्य में भी इसी प्रकार के और कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आग्रह किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *