Advertisement

जगत जननी सेवा ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद 1.7 लाख के बीच कंबल वितरण

पीयूष पांडेय/बड़बिल (ओड़िशा)। ओड़िशा का क्योंझर जिला जंगलों और खनिज संपदा से भरा है। आमतौर पर मार्च के महीने तक यहां वर्षा होती है।

क्योंझर जिला के हद में अधिकांश ग्रामीण हलको में कई परिवार, असहाय वृद्ध और विकलांग रहिवासी रहते हैं, जो ठंड के मौसम से बचने के लिए सर्दियों के कपड़े खरीदने में असमर्थ हैं।

भले ही इस क्षेत्र में कई धन्नासेठ पूंजीपति और राजनेता हैं। बड़ी बड़ी खनन कंपनियां है, लेकिन वे उनके दु:ख में शामिल होने के बजाय अपने नजदीकियों और परिवार के बारे में हीं सोंचते हैं। चंपुआ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सनातन महाकुड़ को एकमात्र सभी का करीबी माना जाता है।

माँ जगत जननी सेवा ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी सनातन महाकुड़ यहां के रहिवासियों में आस्था कायम रखने में सफल हुए है। जानकारी के अनुसार ट्रस्ट द्वारा क्योंझर जिला के हद में जोड़ा प्रखंड के 19 पंचायत, जोड़ा नगर पालिका के 14 वार्ड, बड़बिल नगरपालिका के 15 वार्ड के लगभग 1 लाख 7 हजार वृद्ध एवं दिव्यांग जनों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं चंपुआ के पूर्व विधायक सनातन महाकुड़ के निर्देशानुसार पूरे विधानसभा क्षेत्र में यह सेवा कार्य जारी है। महाकुड़ कई वर्षों से इस ट्रस्ट के माध्यम से विभिन्न सेवाएँ कर रहे हैं और रहिवासियों के दिलों में विशेष स्थान बना चुके हैं। विभिन्न विपरीत परिस्थितियों से गुजरते हुए भी उन्होंने यहां के रहिवासियों की सेवा करने में कभी संकोच नहीं किया। जिससे उनकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *