Advertisement

बीएसएल के कोक ओवेन मे होगा 7 फरवरी को विशाल प्रदर्शन-बी. के. चौधरी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट कोक ओवेन एन्ड कोक केमिकल विभाग के साईकिल स्टैंड में 3 फरवरी को कोक ओवेन ठेकाकर्मीयों की एक बैठक की गयी। अध्यक्षता विभाग में कार्यरत जय झारखंड मजदूर समाज के संयुक्त महामंत्री अनिल कुमार ने किया।

आयोजित बैठक में विशेष रूप से उपस्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी. के. चौधरी ने अपनी 15 सूत्री समस्याओं के समाधान हेतु आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए अनुमति मांगने का काम किया। सभी मांगो को लेकर महामंत्री चौधरी ने कहा कि हम सभी समस्याओं से अवगत हीं नहीं बल्कि अनेकों बार मजदूरों के साथ जूलुस प्रदर्शन करते रहे हैं।

कहा कि प्रबंधन से वार्ता भी अनेको बार किया गया। मांग पूरा करने का आश्वासन भी मिला, लेकिन धरातल पर नहीं पुरा किया गया। इस बीच मजदूरों ने प्रबंधन द्वारा दिये गये टार्गेट से भी ज्यादा कोक ओवेन के मजदूरों ने हर अनुभाग मे ज्यादा उत्पादन किया। कहा कि प्रबंधन मांगो को लेकर कुंभकरणी निंद्रा मे सोई हुई है, जिसे जगाना होगा। अगर इस पर भी प्रबंधन मांगो की अनदेखी करने का साहस किया तो कोक ओवेन का चक्का जाम भी किया जा सकता है। इसलिए आंदोलन का शंखनाद आगामी 7 फरवरी को दोपहर एक बजे कोक ओवेन मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने किया जायगा।

चौधरी ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि कोक ओवेन एंड कोक केमिकल विभाग मे काम कर रहे सभी ठेकाकर्मीयों को हीट, डस्ट और गैस बर्दाश्त करने के बदले स्पेशल एलाउन्स दिया जाय, 20 प्रतिशत मजदूरों को छांटने का नाकाम कोशिश को बन्द करें, 90 प्रतिशत उत्पादन और मुनाफा देने बाले ठेकाकर्मीयों को प्रॉफिट लिंक रिवार्ड दिया जाय, साईकिल एलाउन्स, केन्टीन भत्ता, रात्री पाली भत्ता दिया जाय, वर्षो से यूएसडब्लू मे काम कर रहे ठेका मजदूर को एसएसडब्लू फिर एसडब्लू बनाया जाय, प्रबंधन द्वारा एसडब्लू का ईलाज के तरीका को बदलते हुए पूरे परिवार का बोकारो जेनरल अस्पताल मे मुफ्त ईलाज, छंटनी करने के नियत से एसडब्लू से पास रिन्युअल के डिप्लोमा का सर्टिफिकेट जैसा शर्मनाक हरकत को बंद करें और अन्य मांगो को जल्द से जल्द पूरा करे। अन्यथा मार्च मे तीन दिवसीय हड़ताल नोटिस देकर कोक ओवेन का चक्का जाम कर दिया जायगा।

बैठक में महामंत्री के विचारों को मजदूरों ने सहर्ष स्वीकार करते हुए हड़ताल की सफलता का पूर्ण भरोसा दिया। बैठक मे मुख्य रूप से संयुक्त महामंत्री एन. के. सिंह, कार्यालय मंत्री आर. बी. चौधरी, अनिल कुमार, सी के एस मुंडा, रौशन कुमार, रामेश्वर मांझी, आर वी सिंह, बिनोद कुमार, जितेंद्र रॉय, सचिन, तपेश्वर महतो, मनीलाल गोप, एस एल मुर्मू, तारणि राय, तुलसी दास, प्रवीण महतो, अनिल कुमार, वीरेन कालिंदी, रघुनाथ सोरेन, धनंजय कुमार, आनंद मोहन, हरिपद गोप, कामदेव मोदी, संजीत दिगार, विकास रजवार, संजय चौधरी, प्रदीप महतो, आदित्य कुमार दास, रामनाथ मुर्मू इत्यादि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *