फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। स्वामी विवेकानंद जयंती (Swami vivekanand jayanti) के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष कार्यालय में 12 जनवरी को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
मौके पर युवा मोर्चा (Yuva morcha) के जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वामी जी दुनिया में महान विभूति थे, जिन्होंने छोटी सी उम्र में ही देश व विदेशों में नाम कमाया। उन्होंने स्वामी जी को आदर्श मानते हुए सभी को उनके बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि विवेकानंद आज के आधुनिक युग में भी युवाओं का आदर्श हैं। उनके उठो जागो और तब तक रुको मत, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो पाती है, के इस स्लोगन से आज भी युवा अपनी सफलता पाने के लिए अपना सकते हैं।
युवाओं के मार्गदर्शक रहे स्वामी विवेकानंद ने अपने किशोर अवस्था में ही सादगी से जीवन जीने के लिए स्वयं को देश को समर्पित कर दिया था। विवेकानंद के विचारधारा को आज के युवा पीढ़ी अपनाकर अपने और देश के भविष्य को उज्जवल बना सकती है।
जयंती समारोह में भाजयुमो जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष चन्द्र शेखर सिंह, महामंत्री कृष्णा व अरविंद कुमार महतो, उपाध्यक्ष पिन्टू महतो व शिवम साहू, मंत्री राजकुमार जयसवाल व शशिकांत प्रसाद, मीडिया प्रभारी विकास कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिवाकर दुबे, सुमित जयसवाल, कार्यसमिति सदस्य मिथलेश कुमार, सुबोध सिंह, गौतम सिंह, सुशील कुमार सिंह, संजय दुबे, राजकुमार प्रजापति उपस्थित थे।
259 total views, 1 views today