धनबाद सांसद, महिला मोर्चा बोकारो नगर अध्यक्ष व् गिरिडीह सांसद पुत्र घायल विशाल से मिले
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड में हेनेवाले आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता युवा मोर्चा झामुमो को सबक सिखाने का काम करेगी। मोर्चा सीएम के शह पर विशाल जनाक्रोश रैली में लाठी चार्ज मामले को गंभीरता से ले रही है।
उक्त बाते झारखंड की राजधानी रांची के जनाक्रोश रैली में घायल भारतीय जनता युवा मोर्चा बोकारो मंडल अध्यक्ष विशाल गौतम ने 26 अगस्त को एक भेंट में कही।
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विशाल ने कहा कि वर्तमान झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में न्याय मिलना कठिन हो गया है। राज्य में चारो तरफ लूट, खसोट तथा भ्रष्टाचार हावी है।

सरकार के शह पर कोयला, बालू, आयरन ओर सहित झारखंड के मिनरल पर माफिया तत्व का बोलबाला है। ऐसे में राज्य की जनता खासकर युवा वर्ग घोर निराशा में जीने को विवश है।उन्होंने कहा कि राज्य की जनता यह देख चुकी है कि इस लूट साम्राज्य से भाजपा हीं निजात दिला सकती है, इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता वर्तमान हेमंत सरकार को जड़ से उखाड़कर भाजपा को सत्ता सौंपने का काम करेगी।
ज्ञात हो कि, बीते 23 अगस्त को झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता युवा मोर्चा की युवा आक्रोश रैली के दौरान मोर्चा के बोकारो मंडल अध्यक्ष विशाल गौतम बुरी तरह घायल हो गये थे। उनका दायां पैर क्षतिग्रस्त हो गया था। वर्तमान में वे अपने निवास स्थान सेक्टर थर्ड में स्वास्थ्य लाभ ले रहे है।

मौके पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, भाजपा महिला मोर्चा बोकारो मंडल अध्यक्ष ममता गोस्वामी, गिरिडीह सांसद के पुत्र पीयूष चौधरी आदि दर्जनों गणमान्य जन घायल युवा मोर्चा नेता के आवास पहुंचकर उनका कुशल क्षेम जाना तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
![]()













Leave a Reply