Advertisement

भाजयुमो फुसरो नगर कमिटी की बैठक संपन्न

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय भारती का 8 फरवरी को फुसरो नगर प्रवास हुआ। इस अवसर पर फुसरो नगर कमिटी की बैठक का आयोजन किया गया।

भाजयुमो नगर कार्यालय बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित अवध सिनेमा हॉल कैम्पस स्थित कार्यालय में मुख्य अतिथि अजय भारती की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुमित सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजयुमो नगर महामंत्री मनोज गोयल ने किया।

बैठक में झारखंड प्रदेश भाजयुमो मिडिया प्रभारी अजय भारती ने प्रदेश द्वारा तय आगामी कार्य योजनाओं एवं बुथ स्तर तक युवा मोर्चा के विस्तार एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी के हित में प्रचार प्रसार कैसे ज्यादा से ज्यादा हो इन विषयों पर विस्तार से बताया।

बैठक में मुख्य रूप से बोकारो भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सह फुसरो नगर प्रभारी विक्की राय, भाजयुमो जिला महामंत्री जितेंद्र गोस्वामी, भाजपा फुसरो नगर अध्यक्ष राम किंकर पांडेय, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, महामंत्री सूरज सिंह, नगर मंत्री चंदन चौहान, आदि।

मिडिया प्रभारी अविनेश वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता, आइटी सेल के बाॅबी मालाकार, कृष्णा कुमार सोनी, सचिन सिंह, इसू सिंन्हा आदि भाजयुमो नगर के पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्यगण मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *