Advertisement

भाजपा के वरीय नेता कपिल देव सिंह गांधी का निघन, क्षेत्र में शोक की लहर

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व 20 सूत्री बेरमो प्रखंड अध्यक्ष ढोरी पांच नम्बर निवासी कपिल देव सिंह गांधी का रिम्स रांची में निधन हो गई।

भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह के निर्देश पर चंदन चौहान ने गांधी को रांची के रिम्स अस्पताल पहुंचकर भर्ती और इलाज कराने का प्रयास कर ही रहा था कि उनका निघन हो गया। सिंह ने एम्बुलेंस की व्यवस्था कर शव को बेरमो भेजा। साथ ही साथ परिवार को हर संभव सहयोग करने की बात कही। गांधी के निधन की सूचना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

गांधी के निधन पर शोक व्यक्त करने वालो मे पूर्व सासंद रविंद्र कुमार पांडेय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, गिरिजा देवी, अर्चना सिंह, भाई प्रमोद सिंह, टुनटुन तिवारी, आशुतोष सिंह, वैभव चौरसिया, दिनेश सिंह, आदि।

नवल किशोर सिंह, भरत वर्मा, अशोक सिंह, अभय सिंह, पिटूं सिंह, पत्रकार नंदलाल सिंह, शंकर सिन्हा, महेंद्र चौधरी, कमलेश महतो, सूरज पासवान, आर उनेश, अनिल गुप्ता, मदन गुप्ता सहित दर्जनों गण्यमान्य जनों ने शोक व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *