प्रहरी संवाददाता/गिरिडीह। भाजपा के सदर प्रखंड पूर्वी भाग मंडल महामंत्री प्रदीप राय के नेतृत्व में मोहनपुर में शनिवार को गांव चलो अभियान चलाया गया। दीवाल लेखन के साथ मोदी सरकार की उपलब्धियां लोगों के बीच गिनाई गयी। प्रदीप राय ने बताया कि लोगों से मन्तव्य लिया गया।
लोग एक बार फिर मोदी की सरकार बनाने को उत्सुक दिखे। इस अभियान में मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सदस्य तुलो राणा, गौतम राणा, बीरेंद्र राय, अजित शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply