Advertisement

कल्याण मंडप कारगली मे भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन

पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे-पूर्व मंत्री

भाजपा सिर्फ कर्मठ कार्यकर्ताओ की वजह से बन पायी है सबसे बड़ी पार्टी-रविंद्र

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो विधान सभा के फुसरो नगर परिषद क्षेत्र स्थित कल्याण मंडप करगली में 19 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय कार्यकर्त्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमे कार्यकर्ताओ से पार्टी की नीतियाँ जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी के पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज कार्यकर्ताओ की वजह से पार्टी विशाल रूप ले पायी है। आज देश के विभिन्न प्रदेशो मे भाजपा की सरकारे है और केंद्र में भी पिछले ग्यारह सालो से भाजपा की सरकार है।

गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि आज भाजपा देश ही नहीं विदेश की भी सबसे बड़ी पार्टी हैं। यह सिर्फ कर्मठ कार्यकर्ताओ की वजह से ही संभव हो पाया है। उन्होने कार्यकर्ताओ से आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का यह फर्ज बनता है कि वह पार्टी को मजबूती प्रदान करे। समाज के हर व्यक्ति के दु:ख-सुख मे साथ खड़ा हो। पार्टी की नीति के अनुरूप समाज के हर वर्ग को सरकार की हर योजना का लाभ दिलाना प्रत्येक कार्यकर्ता का फर्ज है। जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने कहा कि कार्यकर्ता कोई भी छोटा बड़ा नहीं होता। सब की अपनी अपनी एक पहचान होती है। पार्टी को ख़डी करने और सत्ता तक लाने मे हर कार्यकर्ता का विशेष सहयोग रहता है।

कार्यक्रम का संचालन बोकारो जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार ने किया। जबकि, कार्यक्रम मे वरीय भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, विनय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भारत यादव, प्रकाश सिंह, अर्जुन सिंह, मनोज ठाकुर, ईश्वर चंद प्रजापति, जगन्नाथ राम, देवीदास, राज कुमार ठाकुर, सचिन मिश्रा, जिप सदस्य ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, दिनेश यादव, रमेश स्वर्णकार, टुनटुन तिवारी, सुरेंद्र स्वर्णकार, चंदन राम, राम तांती आदि कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *