Advertisement

भाजपायियों ने निकाला मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वधान में भाजपा साड़म मंडल और गोमियां मंडल ने संयुक्त रूप से भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली।

जिसमें मुख्य रुप से युवा मोर्चा के दोनों अध्यक्ष साड़म मंडल अमन वर्मा तथा गोमियां मंडल अध्यक्ष रोहित यादव के संयुक्त रूप से रैली का नेतृत्व बोकारो जिला मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी बोकारो जिला भाजपा विक्रम पांडेय एवं युवा मोर्चा बोकारो जिला अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

आयोजित रैली में मुख्य रूप से ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य देव नारायण प्रजापति, बोकारो जिला परिषद की अध्यक्षा सुनीता देवी, बोकारो जिला परिषद के सदस्य एवं भाजपा नेता डॉ सुरेंद्र राज, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष चितरंजन साहू, आदि।

भाजपा साड़म मंडल अध्यक्ष शिव शंकर दुबे, महामंत्री घनश्याम डे, युवा मोर्चा बोकारो जिला मंत्री विनोद यादव एवं तमाम दोनों मंडलों के भाजपा एवं मंच मोर्चा के जुझारू कार्यकर्ता सहित सैकड़ों की संख्या में आम ग्रामीण रहिवासी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *