Advertisement

तीन राज्यो में जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। देश के चार राज्यों की मतगणना में से तीन राज्य मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली भारी जीत की खुशी में भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में भाजपाइयों ने जमकर आतिशबाजी की। इस अवसर पर आम जनता के बीच मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल मुख्य चौक के समीप श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन परिसर में भाजपाईयों ने एक दुसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि उक्त तीनों प्रदेश की प्रबुद्ध जनता ने भाजपा नेताओं की नीतियों पर मुहर लगाकर पुनः एक बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में कुशल चुनाव प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत ने एक्जिट पोल और राजनीतिक पंडितों के आकलन को ग़लत साबित कर दिया है। उक्त चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विगत लगभग साढ़े नौ वर्षो से गरीब कल्याण हेतु विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का देश की आम जनता ने समर्थन किया है और कांग्रेस का रेवड़ी बांटने और कुशासन को खारिज किया है।

जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण एवं नाकारात्मकता से मुक्ति के लिए पुनः भाजपा को समर्थन दिया है। उक्त चुनाव परिणाम के माध्यम से आम जनता ने इंडी एलायंस को भी नकार कर पुनः 2024 में देश का बागडोर मोदी के हाथों में सौंपने का संकेत दे दिया है। उक्त तीनों राज्यों में जीत के लिए यादव ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, राज्य की प्रबुद्ध मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता श्रवण सिंह, ईश्वर प्रजापति, मोती महतो, भैरव महतो, मुकुल वर्मा, दिनेश यादव, प्राण गोपाल सेन, संजय प्रसाद, राजेश रजक, रमेश ठाकुर, किशोर झा, यमुना करमाली, विशाल यादव, अंकित वर्मा, मिथलेश शर्मा आदि सहित दर्जनों उत्साही भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *