अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला मुख्यालय छपरा सहित जिला के हद में विभिन्न प्रखंडों में 11 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रखर राष्ट्रवादी, एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें भारत माता का सच्चा सपूत बताया।
सारण जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे विद्यार्थी जीवन में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क आये, तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा। संघ के प्रचारक बने और कई दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन करते हुए संघ के आदेश पर जनसंघ में गये और राष्ट्र प्रथम के ध्येय के साथ – साथ राजनीतिक सूचिता के लिए काम करने वाले, अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय हो या एकात्म मानववाद उनका चिन्तन आज भी प्रासंगिक है।
बिहार प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह ने पं. उपाध्याय को प्रखर राष्ट्रवादी, एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं भारतीय जनसंघ का संस्थापक सदस्य बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सोनपुर नगर मंडल भाजपा ने रजिस्ट्री बाजार में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए समर्पित कर दिया। वे एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक रहे।
मौके पर प्रदेश भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ सह संयोजक सुनील कुमार सिंह, प्रदेश भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रभारी अभय कुमार सिंह, सिवान जिला भाजपा प्रभारी लालबाबु कुशवाहा, नमामि गंगे प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील दुबे, निवर्तमान नगर मण्डल अध्यक्ष शशिभूषण कुमार सिंह, धनंजय सिंह, पूर्व महामंत्री महेश कुमार, राजेश कुमार राज, चंदेश्वर दास, मुन्ना कुमार पंडित, चन्दन कुमार सिंह, विक्रम कुमार, राजु कुमार, रोहित कुमार, सोहित कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
114 total views, 1 views today