Advertisement

जसौली में 20 जून को प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के बाकरपुर हाट में 12 जून को सोनपुर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्त्ता की बैठक की गयी। बैठक में केंद्र सरकार के 11 साल बेमिसाल पूरे होने पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

सोनपुर सदर पूर्वी अध्यक्ष की अध्यक्षता एवं संचालन में आयोजित बैठक का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि एवं वन्देमातरम गायन से किया गया। जिला मंत्री राजीव कुमार सिंह ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए केंद्र सरकार के 11 साल बेमिसाल के पूरे होने पर केंद्र सरकार के कार्य के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।

मुख्य वक्ता पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य मे आगामी 20 जून को सिवान जिला के हद में जसौली मे प्रधानमंत्री का आगमन हो रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री न केवल जनसभा को सम्बोधित करेंगे, बल्कि विकास की कई योजनाओं की सौगात भी देंगे। जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने सोनपुर विधानसभा से भी काफी संख्या में कार्यकर्ता के प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते है, वहां विकास योजनाओं की झड़ी लग जाती है।

बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह एवं प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक हेमनरायण सिंह ने कहा कि सिवान में होने वाली ऐतिहासिक जनसभा को सफल बनाने के लिए अभी से ही सभी मण्डल अध्यक्षों को जिम्मेवारी मे लग जाना चाहिए, जिससे कार्यक्रम मे रिकॉर्ड भीड़ हो सके। प्रदेश नेता विनोद सम्राट एवं प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी अभय कुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह सोनपुर विधानसभा के कार्यकर्त्ता प्रधानमंत्री के पटना रोड शो में शामिल हुए, जिसमें सोनपुर के कार्यकर्ताओं की भीड़ को प्रधानमंत्री ने भी सराहा था। ठीक उसी तरह पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता सिवान पहुंचेगी। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष कृष्णा राम ने किया।

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, डॉ पंकज कुमार सिंह, प्रदेश भाजयुमो प्रभारी डॉ आशुतोष कुमार रितेश, सोनपुर नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह (बब्लु), सदर अध्यक्ष दीपक शर्मा, संजीत चौरसिया, सुनील कुमार, दिघवारा नगर अध्यक्ष दीपक गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री शेखर, सुनील दुबे, शिवबचन सिंह, शशिभूषण सिंह, संजीव कुमार, सुबोध कुमार सिंह, महेश कुमार, सत्येंद्र नारायण सिंह, राकेश कुमार दांगी, जयंत कुमार, अभिमन्यु कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, दुर्गा दास, दिव्यांशु गौतम, कुंवर किशन, उदय प्रताप, ब्रजेश सिंह, अजय कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, मोहन शंकर सहित अनेक कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *