अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर 30 मई को सारण जिला के हद में सोनपुर नगर परिषद के रजिस्ट्री बाजार स्थित नगर भाजपा कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के दर्जनभर कलमकार व् छायाकार सम्मानित किए गये।
जानकारी के अनुसार हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि सर्वप्रथम कोलकाता से जुगल किशोर शुक्ला ने प्रथम हिंदी पत्र उदंत मार्तण्ड का प्रकाशन कर देश और दुनिया को भविष्य के लिए यह संकेत दे दिया कि इस उगते सूर्य से एक दिन दुनिया में उजाला होगा। सही भी है, आज हिंदी पत्रकारिता हर क्षेत्र में हिंदी साहित्य सेवियों से पोषित और विकसित हो रहा है।

हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह की अध्यक्षता नगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू कर रहे थे, जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आशुतोष कुमार ने संचालन किया। इस अवसर पर प्रिंट मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक के स्थानीय पत्रकारों को अंग वस्त्र, डायरी, कलम से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजयुमो सारण जिला प्रभारी डॉ आशुतोष ने हिन्दी पत्रकारिता के उद्भव और विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता चुनौतीपूर्ण रही है और आज भी इससे जुड़े पत्रकार निर्भीकता पूर्वक पत्रकारिता के माध्यम से हिंदी साहित्य की निरंतर सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कोलकाता से प्रकाशित हिन्दी के प्रथम पत्र उदंत मार्तण्ड अर्थात उगता सूर्य की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय इसका प्रकाशन अपने आप में एक कठिन निर्णय था, जब कहीं से एक भी हिंदी पत्र नहीं निकाला जा रहा था। उन्होंने सोनपुर के पत्रकारों को इसके लिए साधुवाद देते हुए कहा कि कठिन दौर में भी हिंदी पत्रकारिता का मान बढ़ाया है।
सर्वप्रथम हिन्दी पत्रकारिता दिवस समारोह में भाजयुमो के जिला मंत्री राजीव कुमार सिंह ने विषय प्रवेश कराते हुए उक्त दिवस पर पत्रकारों की समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा को रेखांकित किया। वरीय पत्रकार विश्वनाथ सिंह ने समारोह में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर प्रकाश डालते हुए आयोजकों को इसके लिए साधुवाद दी।

मौके पर प्रदेश भाजपा नेता बिनोद सिंह सम्राट, जिला मंत्री राजीव सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह (बब्लु), भाजयुमो जिला प्रभारी डॉ आशुतोष कुमार रितेश, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश सिंह, नगर भाजपा उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह एवं राजेश सोलंकी, पूर्वी मण्डल भाजपा अध्यक्ष आदित्य कुमार छोटु, नमामि गंगे जिला संयोजक सुनील दुबे, भाजपा कार्यालय मंत्री दिव्यांशु गौतम, उदय प्रताप, महामंत्री आलोक कुमार सिंह, सूर्याप्रकाश सिंह आदि ने पत्रकारों को सम्मानित किया।
हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्षय में सम्मानित होने वाले पत्रकारों में विश्वनाथ सिंह, शंकर सिंह, नंदकिशोर शर्मा, ठाकुर संग्राम सिंह, संजीत कुमार, अभिमन्यु कुमार सिंह, एस. पी. सिंह, बिपिन कुमार सिंह, ललित कुमार, जयंत कुमार सिंह, सतीश कुमार दामोदर, साक्षी कुमारी आदि शामिल हैं।
![]()













Leave a Reply