छत्रुराम महतो बहुमुखी और स्पष्टवादी नेता और झारखंड के अभिवावक थे-संजय सेठ
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में एनएच 320 स्थित पेटरवार चौक पर पुर्व मंत्री स्व. छत्रु राम महतो के आदम कद प्रतिमा पर 6 फरवरी को रांची सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेट ने माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी।
झारखंड की राजधानी रांची से बोकारो जाने के क्रम में पेटरवार में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र भेट कर गर्म जोशी के साथ रक्षा राज्यमंत्री का स्वागत किया गया। मंत्री ने दिवंगत छत्रु राम महतो के बारे में बताया कि छत्रु राम महतो बहुमुखी और स्पष्ट वादी नेता और हमारे झारखंड के अभिवावक थे। झारखंड अलग राज्य के साथ साथ विधानसभा में भी स्पष्ट वक्ता थे। उनसे हम सभी कार्यकर्ताओ को सिखने का मौका मिला।
पत्रकारों के द्वारा झारखंड में एसआईआर के बारे में पूछने पर रक्षा राज्यमंत्री सेठ ने कहा कि झारखंड में निकाय चुनाव होने के कारण स्थगित किया गया है। वहीं अभी पुरे देश के बारह राज्यों में एसआईआर चल रहा है। कहा कि एसआईआर एक सस्त प्रक्रिया है। जब भी चुनाव आता है उसके एक साल पहले मतदाता सूची का पुनःरक्षण होता है। जो दिवंगत हो जाते है, उनका नाम काटा जाता है, जो जगह छोड़ कर चले जाते है तो उनका नाम भी कट जाता है, जिनके दो जगह नाम है, उनका नाम कट जाता है। यह एक प्रक्रिया है।

एक सौ चालीस करोड़ देशवासी खड़े होकर कहा कि हमारे यहां कोई भी बंगला देशी घुसपेटिया आकर अनाधिकृत रूप से रह रहा है। यह कोई धर्मशाला नहीं है। कोई सरणार्थी स्थल नहीं है। ऐसे घुसपैठियों को मताधिकार और यहां रहने का अधिकार नहीं है। जो मजदूरों के हक छीनते हैं उन्हें देश में रहने का अधिकार नहीं है। देश कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक है। यहां सभी जात-धर्म और सम्प्रदाय के रहिवासी अमन चैन से रहते है। दूसरे देश के रहिवासी यहां आकर अनाधिकृत रूप से रह रहे है यह बर्दास्त नहीं होगा। उन्हें किसी भी हाल में देश से बाहर जाना होगा।
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उन्होंने कहा की कोर्ट में उन्हें क्या मिला यह कानून के परिधि में है। दुनिया की न्यायायिक व्यवस्था सबसे बढ़ियां भारत की है। मौके पर बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, जीप सदस्य प्रह्लाद महतो, मंडल अध्यक्ष लालबहादुर शर्मा, अनिल स्वर्णकार, शांति लाल जैन, संजय सिन्हा, रवि शंकर जयसवाल, महानन्द महतो, पंकज कुमार सिन्हा, मुकेश ओझा, रितेश कुमार सिन्हा, युगल किशोर महतो सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply