रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने झारखंड विधानसभा में हटिया विधायक नवीन जायसवाल को भाजपा का मुख्य सचेतक, धनबाद के विधायक राज सिन्हा व् बगोदर विधायक नागेंद्र महतो को सचेतक पद पर नियुक्त किया है।
उपरोक्त के मनोनीत किए जाने पर और नई जिम्मेदारी के लिए भाजपा बोकारो जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, असित बनर्जी, शांतिलाल जैन, सुधीर कुमार सिन्हा, शिव शंकर सहाय, ब्रजेश कुमार मिश्रा, पंकज कुमार सिन्हा, प्रदीप नायक, मुकेश ओझा, नागेश्वर सिंह, डेगलाल यादव, मनोज शर्मा, प्रीतम यादव, पिंटू महतो, मुकेश रजवार, अखिल मरांडी, रौनक कुमार, ज्योति बनर्जी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायकों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
![]()













Leave a Reply