Advertisement

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में विभिन्न पंचायतों के बूथों में 25 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया।

जानकारी के अनुसार पं दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में पूर्वी मंडल के सिरय पंचायत के बूथों में अचलजामु, जोबर के कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंघ के संस्थापक, विचारक चिंतक, एकात्म मानववाद, आदि।

अंत्योदय के प्रनेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर भावपूर्ण माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बातो को भी सुना गया। इस अवसर पर पौधारोपण का भी कार्यक्रम किया गया।

मौके पर पूर्वी मंडल के सांसद प्रतिनिधि सुशील कुमार मंडल, महामंत्री सुखदेव रजवार, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष हीरालाल प्रसाद, दीपक प्रजापति, महिला मोर्चा अध्यक्ष शीला देवी, पप्पू कुमार मंडल, दिनेश यादव, किशुन महतो, पहूपलाल प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य सिरय अंजनी देवी इत्यादि भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *