Advertisement

एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत हासिल होने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

प्रहरी संवादाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर नगर मंडल भाजपा द्वारा बिहार विधानसभा में एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत हासिल होने पर जश्न मनाया गया। सोनपुर के शहीद महेश्वर चौक पर 12 फरवरी को भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जश्न मनाया।

जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनपुर के शहीद महेश्वर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक दूसरे को अबीर ग़ुलाल लगाकर बधाई दी। इस मौके पर मिठाई का वितरण कर खुशी का इजहार किया गया।

मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष शशिभूषण कुमार सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू, धनंजय सिंह, नमामि गंगे जिला संयोजक सुनील दुबे, भाजयुमो सारण जिला प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह, लालबाबु पटेल, मुकेश कुमार सिंह चौहान, राजेश कुमार राज, विक्रम कुमार, आदि।

राजु कुमार, शत्रुधन सिंह चन्द्रवंशी, मृत्युंजय दुबे, सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना, अशोक कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, कृष्णन्दन दास, अनंत कुमार सिंह, दीनानाथ सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल थे। इन कार्यकर्ताओं ने इसे प्रदेश की जनता की जीत बताते हुए बधाई दी।

एक अन्य जानकारी के अनुसार सोनपुर प्रखंड के हद में सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के सरपंच दिलीप सिंह, पूर्व मुखिया दीपक शर्मा आदि ने भी एनडीए गठबंधन के बहुमत हासिल करने को लेकर हर्ष व्यक्त करते हुए रहिवासियों के बीच मिष्ठान का वितरण किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *