Advertisement

भाजपाइयों ने पंजाब और झारखंड के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime minister Narendra Modi) के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में भाजपा नेताओं ने फुसरो बैंक मोड़ में पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। भाजपाइयों ने पंजाब सरकार (Panjab Government) और कांग्रेस (Congress) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में भारी चूक होने के विरोध में भाजपा मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह के नेतृत्व में 6 जनवरी को कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर 16वीं लोकसभा के सांसद रबींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि कांग्रेस को पंजाब में अपनी हार दिख रही है। इससे द्वेष भावना से प्रधानमंत्री पद की गरिमा को नहीं समझती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा करना राज्य सरकार का कर्तव्य है, लेकिन पंजाब की कांग्रेस सरकार कर्तव्य भूल चुकी है।

जब प्रधानमंत्री की सुरक्षा नहीं कर सकते तो पंजाब की जनता की सुरक्षा कैसे करेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली व्यवस्था बिजली आपूर्ति की स्थिति दयनीय है।

इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य की विधि व्यवस्था बदतर है। झारखंड सरकार (Jharkhand Government) लोगों को सुरक्षा देने में असफल साबित हो रही है। युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्य पलायन कर रहे हैं।

मौके पर महिला प्रकोष्ठ बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह सहित जगन्नाथ राम, दिनेश सिंह, कामाख्या गिरि, श्रीकांत यादव, दीपक गिरी, भरत वर्मा, सरोजिनी दुबे, चंदन राम, शंकर सिन्हा आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *