Advertisement

जगन्नाथपुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी प्रत्याशी होंगे-सतीश पुरी

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। विधान सभा के 2024 के चुनाव में पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर विधान सभा से भाजपा का विधायक होगा। पार्टी के कार्यकर्ता ही उम्मीदवार होगा। बाहर के प्रत्याशी स्वीकार्य नहीं होगा। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का विशेष फोकस इस विधान सभा पर रहेगा। शीघ्र ही जगन्नाथपुर में भाजपा का विराट सभा होगी और बाबूलाल मरांडी मुख्य वक्ता होंगे।

उक्त बातें भाजपा के पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सतीश पुरी ने कहीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष पुरी 20 जुलाई को जगन्नाथपुर और नोवामुंडी के दौरा पर आये थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 25 जुलाई तक अजीवन सहयोग निधि की कूपन जमा करना है। इस पर सभी कार्यकर्ताओं को मिशन की तर्ज पर लग जाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी तथा संगठन की मजबूती के लिये सभी कार्यकर्ताओं को तन व मन से लग जाना है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखने को मिल रहा है। निश्चित रूप से पार्टी को इसका लाभ मिलेगा और प्रदेश में भाजपा का राज कायम होगा।

मौके पर भाजपा एससी/एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजीत कोड़ा, सदर विधान सभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशी मनोज लेयांगी, सीनियर नेता काबु दत्ता, जीतू गुप्ता, धीरज सिंह, सत्यपाल बेहरा, हरिश तांती, दिनेश निषाद, श्रवण शर्मा, हरिचरण सांडिल, रमेश सुलांकी, शशि दास आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *