एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी फुसरो मंडल की आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर 5 जनवरी को एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश स्वर्णकार ने की।
आयोजित बैठक में राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव टालने के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया गया। पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम ने कहा कि 6 वर्षों से चल रही झारखंड की निकम्मी हेमंत सोरेन सरकार निकाय चुनाव को टालने का भरसक प्रयास कर रही है। इसके खिलाफ आगामी 7 जनवरी को नगर परिषद फुसरो के विरोध में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नगर परिषद फुसरो का चुनाव जल्द ईवीएम से कराए।
कार्यक्रम प्रभारी सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि भाजपा नगर परिषद फुसरो के सभी पदों पर काबिज होगी। मौके पर भाजपा बोकारो जिला महामंत्री रामू तांती, पूर्व वार्ड पार्षद भरत वर्मा सहित राधा देवी, अशोक रविदास, रामचंद्र महतो, महेन्द्र सिंह, रवि कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply