Advertisement

क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा करेगी धरना प्रदर्शन

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। नोवामुंडी पथ निर्माण विश्रामागार में 28 मई को भारतीय जनता पार्टी नोवामुंडी मंडल के अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई।

इस दौरान बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 30 मई को प्रखंड मुख्यालय में होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन भाजपा द्वारा आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं जैसे बिजली माफी, स्वास्थ्य, सड़क, विस्थापन, उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, पेयजल समस्या, अवैध गिट्टी बालू ढूलाई करने वाले माफियाओं को संरक्षण, प्रखंड और अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे विषयों पर स्थानीय प्रशासन को आईना दिखाने का काम भाजपा द्वारा किया जाएगा।

विशेष समीक्षा बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन पूर्ति, जिला उपाध्यक्ष साहू पूर्ति, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभू हाजरा, जगन्नाथपुर प्रखंड संगठन प्रभारी अशोक पान, जिला कोषाध्यक्ष मधुसूदन तुबिद, जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंत्री बाबूलाल माझी, जिला कार्यसमिति सदस्य संजीव राय, आदि।

अजीत सिंह, मांगीलाल केराई, जिला युवा मोर्चा मंत्री रवि समद, प्रखंड महामंत्री अनिल कुमार दास, प्रखंड कोषाध्यक्ष चेतन सहित नोवामुंडी मंडल संयोजक रमेश सोलंकी, संजू लोहार आदि बैठक में शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *