विकासोन्मुखी बजट को लेकर भाजपा ने सोनपुर में निकाली आभार यात्रा

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर में 3 फरवरी को भाजपा ने केन्द्रीय बजट पर आभार यात्रा निकाला। आभार यात्रा निकालकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं सारण के सांसद व् पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को साधुवाद दी।

इस यात्रा में शामिल भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बसंत पंचमी की बधाई दी।कार्यकर्ताओं ने यात्रा पथ में यात्रियों को मिठाई भी खिलाई।
आभार यात्रा का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु कर रहे थे। यह यात्रा रजिस्ट्री बाजार सोनपुर से होते हुए एक दूसरे को अबीर-ग़ुलाल लगाते, मिठाई बांटते नगर पंचायत सोनपुर में विराम किया।

जहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सारण जिला भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह बजट रोजगार मुखी ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व है। इस बजट में बिहार पर विशेष ध्यान दिया गया है। ग्रीन फील्ड एयर पोर्ट की घोषणा से सारण की आम जनता की उम्मीदें जगी है। कहा गया कि सारण के सांसद राजीव प्रताप रुडी का प्रयास रंग ला रहा है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसान-बुजुर्ग सभी का ध्यान रखा गया। साथ हीं मध्यम वर्ग के हितों का ध्यान रखते हुए यह बजट पेश किया गया है।

सिवान जिला भाजपा प्रभारी लालबाबू कुशवाहा ने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक है। भारत के इतिहास में अब तक ऐसा बजट पेश नहीं हुआ था। इस बजट में बिहार का विशेष ख्याल रखा गया है। बिहार मे इंजीनियरिंग एवं मेडिकल क्षेत्र में सीटें बहुत ज्यादा संख्या में बढ़ाई गई है, जिसका छात्रों को लाभ होगा। इनकम टैक्स का स्लैब ऐतिहासिक रूप से 12 लाख तक बढ़ा दिया गया है। 12 लाख तक की आमदनी टैक्स फ्री कर दिया गया है। जीवन रक्षक दवाइयां को टैक्स फ्री किया गया है। कपड़ों के दामों में कमी लाई गई है। पढ़ाई से लेकर दवाई तक सस्ती हो गई।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा राम ने संबोधन में इसके लिए प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री को बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 70 साल के शासन काल ने बिहार को गरीबी एवं पिछड़ेपन में धकेलने का काम किया है। पहली बार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री ने बिहार के विकास और बिहार को आगे बढ़ाने का काम किया है।

भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु ने कहा कि यह मध्यम वर्ग एवं आम जनों के जेब भरने वाला बजट है। बिहार के युवाओं को रोजगार एवं किसानों की आमदनी बढ़ेगी। यह मोदी की गारंटी वाला विकसित भारत का बजट है। सभी कार्यकर्ताओं ने इसके लिए एक स्वर मे प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं सांसद राजीव प्रताप रूडी को बधाई दी।

मौके पर प्रदेश भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ सह संयोजक सुनील कुमार सिंह, नमामि गंगे जिला संयोजक सुनील दुबे, प्रदेश भाजपा नेता अभय कुमार सिंह, धनंजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजीव कुमार मुनमुन, सोनपुर सदर दक्षिणी मण्डल भाजपा अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्वी अध्यक्ष आदित्य कुमार छोटु, अजय कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, महेश कुमार, सोनु सिंह, राजेश कुमार राज, दुर्गा दास, राजु कुमार, विक्रम रावत, राजन कुमार दास, उदय प्रताप सिंह, दीपक कुमार सहित अन्य कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे।

 40 total views,  40 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *