Advertisement

बेरमो से टिकट के लिए रांची से दिल्ली तक चक्कर काट रहे हैं भाजपा टिकटार्थी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ इन दिनों लगभग एक दर्जन से अधिक नेतागण बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा क्षेत्र से टिकट प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है।

जानकारी के अनुसार कई भाजपा नेता रांची का तो कई दिल्ली कार्यालय तक की चक्कर काट रहे हैं। कुछ जमीनी पकड़, जाति, जनसंख्या बल के आधार पर तो कुछ वरीय नेताओं से परिचय प्राप्त के आधार पर टिकट की दावेदारी पेश कर रहे हैं। सबकी अपनी डफली और अपना राग है। प्रदेश नेतृत्व सबकी सुन रहा है, पर प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, चुनाव प्रभारी और संगठन व् मंत्री चुप्पी साधे हुए हैं।

बताया जाता है कि शिर्ष नेतृत्व द्वारा सभी टिकार्थियों से क्षेत्र में तैयारी करने को कहा जा रहा है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व गोपनीय सर्वे कर रहा है। सर्वे में शुरुआती दौर पर संकेत अच्छा नहीं मिलने से भाजपा नेतृत्व चिंतित है। केंद्रीय नेतृत्त्व एक-एक सीट पर गहन मंथन कर रहा है।

विधानसभा चुनाव में झारखंड में बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाने के लिए भाजपा कृत संकल्पित है। इसलिए हर सीट पर चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी को ही टिकट देगा। इस बार छपास रोग से ग्रसित रहने वाले तथा मौसमी नेताओं को भाजपा से निराशा ही हाथ लगेगी।

झारखंड में कई सीटों से सिटिंग या भूतपूर्व सांसदों को भी बीजेपी टिकट देने पर विचार कर सकता है। समय कम है, काफी तैयारी करनी है। इसलिए टिकटार्थियों की बेचैनी बढना लाजमी है। यह भाजपा नेतृत्व के लिए भी जरूरी है, कि वह समय से बेरमो से प्रत्याशी का नाम घोषित कर दे, ताकि टिकट की गारंटी प्राप्त करने वाला क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *