Advertisement

अंचल कार्यालय मुख्य द्वार पर धरना पर बैठे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर 24 जून को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विनय कुमार सिंह धरना पर बैठ गये। जिससे कुछ देर तक यहां काफी हो हंगामा हो गया।

दरअसल हो हंगामा बेरमो अंचल कार्यालय के कर्मचारी द्वारा पैसे मांगने के मामले को लेकर हुआ। उक्त बातें पत्रकारों के समक्ष देते हुए भाजपा नेता विनय कुमार सिंह ने बताया कि आय प्रमाण पत्र बनाने के एवज में राजस्व उपनिरीक्षक सह प्रभारी अंचल निरीक्षक रवि कुमार द्वारा पैसे मांगे गए, जबकि इस मामले पर राजस्व उपनिरीक्षक सह प्रभारी अंचल निरीक्षक रवि कुमार ने कहा कि उक्त आरोप निराधार है। बात बढ़ने की जानकारी मिलते ही अंचल अधिकारी संजित कुमार सिंह पहुंचे और भाजपा नेता तथा उनके साथ मौजूद भाजपा नेताओं से बातचीत की। उसके बाद मामले को सुलझाया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *